इटावा औरैया, मार्च 19 -- नगर के मोहल्ला सिद्धार्थ पुरी में एक युवक को सांप के काटने की आशंका में सीएचसी में भर्ती कराया गया। सौरभ कुमार ने बताया कि उसे सपेरे के काले नाग ने काट लिया है, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। सीएचसी में तैनात डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने युवक की जांच के बाद बताया कि शरीर पर कहीं भी सर्पदंश के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। युवक जिस स्थान पर काटने की बात बता रहा है, वहां केवल एक हल्की लकीर पाई गई है, जो दंश का निशान प्रतीत नहीं होती। फिलहाल युवक को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कर निगरानी में रखा गया है और उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति सामान्य है, फिर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.