सांप कांड में दोनों पक्षों की बहस पूरी, 7 को आ सकता है फैसला
मेरठ, सितम्बर 25 -- मेरठ। मेरठ के बहसूमा में अमित हत्याकांड यानी मेरठ के चर्चित सांप कांड में अभियोजन और बचाव पक्षों की बहस कोर्ट में पूरी हो चुकी है। कोर्ट ने अब फैसला सुनाने के लिए 7 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है। बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव निवासी अमित की 13 अप्रैल की सुबह घर में चारपाई पर लाश मिली थी। अमित की लाश के नीचे एक सांप मिला था। चर्चा रही कि सर्पदंश से मौत हो गई। हालांकि, उस समय सपेरे ने बताया कि सांप के काटने से मौत नहीं हुई है। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना ली। अमित की मौत को संदिग्ध जानकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा हुआ। बताया गया कि अमित की मौत गला दबाने और दम घुटने से हुई है। पुलिस ने छानबीन की तो अमित की पत्नी रविता के अवैध संबंधों की बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.