मेरठ, अगस्त 14 -- बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव में हुए सांप कांड में कोर्ट ने दो गवाहों को दोबारा गवाही के लिए नोटिस भेजकर तलब किया है। एक गवाही की गुरुवार को गवाही पूरी हुई। गवाह ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने ही सांप को पकड़कर बोतल में बंद किया था। दूसरे की गवाही शुक्रवार को होगी। बहसूमा के गांव अकबरपुर सादात में 12 अप्रैल 2025 को अमित कश्यप की घर के अंदर मौत हो गई थी। अमित की लाश के पास परिजनों को सांप मिला था, इसलिए सर्पदंश से मौत होने की आशंका जताई गई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि अमित की पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अमित की हत्या की थी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी मामले में अब एडीजे-12 राजवीर सिंह नागर की कोर्ट में सुनवा...