सांप कांड: अमित मर्डर केस में आज आ सकता है फैसला, पत्नी ने प्रेमी संग की थी हत्या
प्रमुख संवाददाता, अक्टूबर 7 -- यूपी में मेरठ के बहसूमा में अमित हत्याकांड यानी मेरठ के चर्चित सांप कांड में एडीजे 12 जयवीर सिंह नगर की कोर्ट बुधवार को फैसला सुना सकती है। केस में दोनों हत्यारोपी अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप के खिलाफ कोर्ट में काफी साक्ष्य और गवाह पेश किए गए थे। इसी के आधार पर माना जा रहा है कि दोनों को दोषी करार दिया जा सकता है। बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव निवासी अमित कश्यप उर्फ मिक्की की 13 अप्रैल की सुबह घर में चारपाई पर लाश मिली थी। अमित की लाश के नीचे एक सांप दबा हुआ मिला था। लोग सर्पदंश से मौत की बात मान रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में अमित की मौत सांप के काटने से नहीं, बल्कि गला दबाने और दम घुटने से होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने छानबीन की तो अमित की पत्नी रविता के अवैध संबंधों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.