मेरठ, जुलाई 21 -- दामिनी द्वारा अपने ही पति अतुल पवार की सांप से डसवाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य हत्याकांड का गहरा असर मासूम बच्चों और स्कूली छात्रों पर पड़ रहा है। सोमवार को पुलिस ने अतुल के बेटे के बयान दर्ज किए। साथ ही स्कूल के कुछ बच्चों से महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। मासूम बेटे मानिक ने पुलिस को बताए राज यह भी पढ़ें- एनिवर्सरी के दिन दामिनी ने दी पति के कत्ल की सुपारी, एक्सीडेंट फेल हुआ तो सांप से डसवायाबच्चों के बयान पुलिस ने सोमवार को ग्राम भंडौरा स्थित मृतक अतुल पवार के घर पहुंचकर उनके छह वर्षीय बेटे मानिक के बयान दर्ज किए। पुलिसकर्मियों ने बच्चे का डर दूर करने के लिए उसके पापा का दोस्त बनकर बातचीत की। मासूम मानिक ने बताया कि उसे अपने पापा की बहुत याद आती है, जो उसके लिए हमेशा ...