बदायूं, सितम्बर 29 -- स्वास्थ्य विभाग की ओर सांप और रैबीज संक्रमित जानवर के काटने पर किस तरह से मरीज को इलाज दिया जाए इसकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सभी संबंधित चिकित्सकों के साथ ही सीएचसी और पीएचसी प्रभारी शामिल हुए। विशेषज्ञों ने सभी चिकित्सकों को बताया कि सांप के काटने पर कितने समय के अंदर वैक्सीन लगानी चाहिए और रैबीज संक्रमित के काटने पर किस तरह से इलाज करना चाहिए, इन सभी बातों को विस्तार से बताया गया। मंगलवार को एनएचएम हॉल में आयोजित कार्यशाला में सभी वैक्सीनेशन आफीसर और स्टाफ के अलावा सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों को बुलाया गया। सीएमओ डॉ. विकास शर्मा की अध्यक्षता में कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह भी पढ़ें- विश्व रेबीज दिवस हुई जागरूकता गोष्ठी कार्यशाला में आए विशेषज्ञों ने बताया कि रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सभी...