सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है देवबंद में स्वंयभू मंकेश्वर महादेव मंदिर
सहारनपुर, अगस्त 10 -- देवबंद में स्थित प्राचीन सिद्ध मंकेश्वर महादेव मंदिर मानकी का इतिहास लोगों को स्वत: ही अपनी ओर आकर्षित करता है। आपसी सौहार्द और सांप्रदायिक एकता की अनूठी मिसाल इस मंदिर के अलावा देश मेंशायद ही किसी प्राचीन सिद्ध महादेव मंदिर में देखने को मिले। नगर सीमा क्षेत्र मात्र कुछ दूरी पर स्थित मंकेश्वर महादेव मंदिर में प्रदेश ही नहीं देशभर से दूर दराज के श्रद्धालु अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए माथा टेक स्वंयभू प्रकट शिवलिंग के दर्शन को मानकी गांव पहुंचते हैं। महादेव मंदिर का इतिहास हजारो साल पुराना होने के साथ ही अपने अंदर विभिन्न चमत्कारिक घटनाओं को समाए हुए है। मान्यता के मुताबिक हजारो वर्ष पूर्व संमुद्र मंथन के दौरान भगवान शिव ने मानकी गांव की इसी भूमि पर आसन जमाया था। तभी से इस भूमि पर भगवान शिव की दयादृष्टि है। इतिहास है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.