रुडकी, मार्च 21 -- रुड़की, संवाददाता। नगर और आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का त्योहार अत्यंत शांतिपूर्ण, हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। मुख्य ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों ने एक साथ नमाज अदा की, जहां धर्म के साथ-साथ सामाजिक सुधार का संदेश भी गूंजा। मदरसा अरबिया रहमानिया के प्रधानाचार्य अजहर उल हक ने नमाज से पूर्व अपनी तकरीर में एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश दिया। उन्होंने मुसलमानों से नशे के खिलाफ अभियान चलाने और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने देश में अमन-चैन और तरक्की के लिए सामूहिक दुआ भी कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.