अररिया, फरवरी 19 -- रमजान महिने की पहला रोजा रखने का लिया फैसला जोकीहाट(एस)। जिले के जोकीहाट प्रखंड से गंगा-जमुनी तहजीब की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। रमजान के मुकद्देश महीने के पहले दिन गुरूवार को जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने खुद रोजा रखकर क्षेत्र में अमन, शांति और भाईचारे का संदेश देने की पहल की है। थानेदार राजीव कुमार झा ने इस पहल के पीछे का मुख्य उद्देश्य इलाके में आपसी प्रेम और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना बताया है। उन्होंने कहा कि जोकीहाट की उन्नति और यहां के लोगों के बीच अटूट एकता बनी रहे, इसी मंशा के साथ उन्होंने खुदा की इबादत में रोजा रखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि समाज में पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करना और हर धर्म का सम्मान करना ही सच्ची इंसानियत है। जोकीहाट में अमन-चैन कायम रहे, यही मेरी दुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.