खगडि़या, मई 4 -- चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत धुतौली गांव से एक ऐसी मार्मिक तस्वीर सामने आई है। जिसने इंसानियत और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। यहां धर्म और जाति की सीमाओं को पार करते हुए एक डॉक्टर ने ऐसा काम किया, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है। दरअसल, धुतौली गांव निवासी मो. कमाल रैन की पत्नी हलीमा खातून का अचानक निधन हो गया। इस दुखद खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ऐसे कठिन समय में परिवार को सांत्वना देने के लिए धुतौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह दादा जेपी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. दीपक कुमार खुद उनके घर पहुंचे। डॉ. दीपक कुमार ने न सिर्फ परिजनों को ढांढ़स बंधाया बल्कि जनाजे में शामिल होकर इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश की। उन्होंने जनाजे को अपने कंधे पर उठाया, जो यह दर्...