गिरडीह, जुलाई 11 -- डुमरी। इसरी बस पड़ाव में आयोजित एक सभा में दिए गए कथित सांप्रदायिक भाषण को लेकर निमियाघाट थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। बड़कीटांड़ निवासी मो. अनवर अंसारी ने आवेदन देकर सुरेंद्र साहू, सुनीता कुमारी, फूलचंद किस्कू, दीपक श्रीवास्तव, विक्की बरनवाल तथा अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 6 जुलाई को हुई सभा के दौरान फूलचंद किस्कू ने एक विशेष समुदाय के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक व भड़काऊ टिप्पणी की, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आवेदन में भाषण का वीडियो उपलब्ध होने का दावा करते हुए उसकी जांच कर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्...