पटना, फरवरी 28 -- माकपा ने वामदल और धर्म निरपेक्ष शक्तियों से बिहार में भाजपा के सांप्रदायिक परियोजना के खिलाफ एकजुट संघर्ष तेज करने का आह्वान किया है। पार्टी के राज्य सचिव ललन चौधरी ने शनिवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि पिछले चुनाव में भाजपा की बिहार विधान सभा में संख्या के लिहाज से सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद उसने अपनी सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीतिक धार पर शान चढ़ाना शुरू कर दिया है। बजट सत्र के अंतिम दिन भाजपा के विधायकों द्वारा भाजपा शासित राज्यों द्वारा धर्म परिवर्त्तन विरोधी कानून बनाये जाने के मद्देनजर बिहार में भी उसी तरह का कानून बनाने का मुद्दा उठाया। आरोप लगाया कि यह पूरी परियोजना आगे आनेवाले समय में बिहार को उत्तर प्रदेश के रास्ते पर ले जाने की गहरी साजिश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.