सहारनपुर, अप्रैल 6 -- देवबंद, संवाददाता। असम में हो रहे विधान सभा चुनाव में एक सांप्रदायिक राजनीतिक दल के साथ गठबंधन और खुले समर्थन की घोषणा से खफा जमीयत उलमा-ए-हिंद ने एआईयूडीएफ के अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को नोटिस भेजा है। साथ ही चौबीस घंटे की समय सीमा में उनसे लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है। जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना मोहम्मद हकीमुद्दीन कासमी की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा कि जमीयत की नीति के अनुसार उसके सदस्यों और पदाधिकारियों के लिए यह अनिवार्य है कि वे किसी भी सांप्रदायिक दल से किसी प्रकार का संबंध, राजनीतिक सहभागिता या समर्थन न रखें। इसके विपरीत, उन्हें केवल ऐसी राजनीतिक शक्तियों और दलों के साथ रहने का निर्देश दिया गया था जो राष्ट्रीय एकता, सांवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक सिद्धांतों और देश की बहुलतावादी सामाजिक...