सांप्रदायिक दंगा: डकैती, हत्या व जानलेवा हमले में छह आरोपी बरी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 13 -- मुजफ्फरनगर साम्प्रदायिक दंगे के दौरान युवक की हत्या के मामले में छह आरोपियों को कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। मामले में वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल समेत 20 नामजद व 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसआईटी ने विवेचना करते हुए छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।बचाव पक्ष के अधिवक्ता राहुल चौधरी ने बताया कि ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खेडी फिरोजाबाद निवासी गय्युर ने बताया कि जनपद में 7 सितंबर 2013 को साम्प्रदायिक दंगा भड़का हुआ था। वह अपने भाई लताफत के साथ ट्रैक्टर लेकर गांव जा रहा था। भोपा थाना क्षेत्र में गांव नंगला बुजुर्ग के पास जमा भीड़ ने अचानक उन्हें घेर लिया और यह कहते हुए उन पर हमला कर दिया कि दोनों मुस्लिम है। भीड़ ने धारदार हथियारों से हमला कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.