पूर्णिया, अप्रैल 21 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड के सांपा गांव स्थित राम-जानकी मंदिर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। रविवार को आयोजित कलश यात्रा में 601 महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा सांपा गांव से प्रारंभ होकर हांसी, दजियाबाड़ी होते हुए गंगासागर पोखर पहुंची, जहां श्रद्धालु महिलाओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद यात्रा जलालगढ़ बाजार और ओवर ब्रिज होते हुए पुनः पूजा स्थल पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और भक्ति गीतों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजन समिति के अनुसार 21 अप्रैल को अन्नवास, 22 अप्रैल को फल-फूल वास एवं द्रव्य दिवस का आयोजन किया जाएगा। वहीं 23 अप्रैल, गुरुवार को सुबह 9 बजे नगर भ्रमण के साथ प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.