दुमका, मार्च 17 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के सांपचाला गांव में आयोजित सात दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ देवभूमि उत्तराखंड से पधारे आचार्य हिमांशु गैरोला ने किया। कथा के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर राम कथा का श्रवण किया। कथा का शुभारंभ करते हुए आचार्य हिमांशु गैरोला ने कहा कि रामायण का अर्थ है भगवान श्रीराम का अयन, अर्थात उनका घर और जीवन मार्ग। वहीं रामचरितमानस का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि अपने मन में भगवान राम के चरित्र को उतारना ही सच्चा मानस है। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य अपने जीवन में भगवान राम के आदर्शों को अपनाए तो परिवार और समाज दोनों सुखी हो सकते हैं। कहा कि यदि घर-घर में राम जैसे पुत्र, लक्ष्मण जैसे भाई और सीता जैसी पत्नी का आदर्श स्थापित हो जाए तो न तो परिवारों में कलह होगा और न ही माता-पिता को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.