सांधन के ग्रामीणों का निर्णय, अटौरा को जलापूर्ति का विरोध
मेरठ, जून 30 -- मवाना। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांधन के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि उनके गांव की पेयजल टंकी से गांव अटौरा को नहीं जोड़ने देंगे। इसके लिए पूरा गांव विरोध में उतर आया है। अटौरा गांव के लिए अलग से पेयजल टंकी का निर्माण कराया जाये। इस मामले को लेकर सोमवार को अनेक ग्रामीणों ने प्रधान के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि सांधन गांव की पेयजल टंकी से अटौरा गांव को नहीं जोड़ा जाये। सांधन गांव के ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि उनके गांव की पेयजल टंकी से अटौरा गांव को नहीं जोड़ने देंगे। ग्रामीणों ने बताया कि सांधन की आबादी करीब चार हजार है। उनके गांव का जलस्तर करीब 65 फुट गहरा है। उनके गांव में अधिकांश परिवारों ने समरसेबल लगा रखे हैं। उनके गांव से अटौरा गांव की दूरी दो किमी. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.