गुमला, फरवरी 10 -- गुमला प्रतिनिधि। सांता पब्लिक स्कूल गुमला में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विजयी प्रतिभागियों क़ो मंगलवार को बतौर मुख्य अथिति हेडक्वार्टर डीएसपी बीरेंद्र टोप्पो द्वारा पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।मोके पर श्री टोप्पो ने बच्चों क़ो ट्रैफिक रूल के विषय में बताते हुए कहा आए दिन सड़क दुर्घटना के कारण सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो रही है,इसलिए हेलमेट का उपयोग करना बहुत जरूरी है।उन्होंने यह भी बताया कि पिछले माह जनवरी में 27 लोगो की मृत्यु हो गई है,जो गंभीर विषय है।इसलिए जब भी आपके पापा और रिश्तेदार घर से बाहर निकलें तो उनको हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें।गुमला जिला खेल नगरी के नाम से जाना जाता है,शिक्षा का एक बहुत बड़ा पाठ खेल है।मौके पर स्कूल के डायरेक्टर हेमंत कुमार,खेल शिक्षक नोर्बेर्ट बेक,अंकिता ...