प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- सांतरागाछी और जयपुर के खातीपुरा के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन चार नवंबर से शुरू होगा। गाड़ी संख्या 18061 प्रत्येक बुधवार को सांतरागाछी से दोपहर 2:15 बजे रवाना होकर गुरुवार रात 11 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 18062 प्रत्येक शुक्रवार को खातीपुरा से सुबह 9:15 बजे चलेगी और शनिवार शाम 7:45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन पर दोनों दिशाओं में ठहराव होगा। खातीपुरा जाने वाली ट्रेन प्रयागराज में सुबह 11:25 बजे और वापसी वाली ट्रेन रात 9:25 बजे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: टाटानगर होकर 4 नवंबर से नियमित चलेगी संतरागाछी-जयपुर एक्सप्रेस यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर पुणे और खातीपुरा से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें यह भी पढ़ें- Deogarh News: पूजा में कोलकाता-खातीपुरा...