मुजफ्फरपुर, मई 19 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बेझा गांव में मंगलवार को सांढ़ चोरी कर बेचने के संदेह में एक अधेड़ की भीड़ ने पिटाई कर दी। उसे बंधक बना लिया। इसकी सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने काफी मशक्कत से अधेड़ को भीड़ से निकालकर थाने पर लाया। बुजुर्ग स्थानीय ही है। बताया जाता है कि सांढ़ को चोरी कर बेचने के संदेह में पंचायत बैठाई गई थी, जिसमें आरोपी पर जुर्माना लगाया गया। जुर्माना देने से उसने इनकार किया, तब भीड़ आक्रोशित हो गई। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सकरा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...