छपरा, मई 7 -- छपरा, हमारे संवाददात। नगर थाना क्षेत्र स्थित सांढ़ा आरओबी पर गुरुवार की सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के अगुवानपुर निवासी राजकुमार राम की पत्नी प्रभावती देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रभावती देवी अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ममता कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत थीं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रभावती देवी अपने परिजनों के साथ बाइक पर सवार होकर छपरा आ रही थीं। इसी दौरान सांढ़ा आरओबी पर सामने से आ रही एक स्कूटी से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रभावती देवी बाइक से सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लग गई और वह अचेत हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.