बरेली, जून 13 -- नवाबगंज।ढाबे पर जा रहे मजदूर की बाइक से एक सांड़ टकरा गई। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी। लोगों ने उसे सीएचसी भेजा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया।रामपुर के खजुरिया थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव के समीर 35 वर्ष देशनगर गांव में अपने रिश्तेदार रेहान के घर रहकर मजदूरी करते थे। गुरुवार शाम वह बाइक से नवाबगंज बरखन मार्ग पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। रानीगंज गांव के पास पहुंचे कि अचानक एक सांड़ सड़क पर आ गया, उनकी बाइक टकरा गई। समीर की मौके पर ही मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- खजुरिया क्षेत्र के युवक की बरेली में मौत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...