गोंडा, मार्च 30 -- करनेलगंज (गोंडा), संवाददाता। कटरा-करनैलगंज मार्ग पर उमरिया के पास अचानक सड़क पर आए सांड से बाइक की जोरदार भिड़ंत होने के कारण बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कटरा बाजार थाना क्षेत्र के शेरापार पूरे बहोरी निवासी वीरेंद्र कुमार (25) पुत्र रमेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे ने उस वक्त और भी दर्दनाक रूप ले लिया जब पता चला कि महज तीन दिन पहले ही वीरेंद्र की शादी हुई थी। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कुमार रविवार को निजी कार्य से करनैलगंज की ओर गए थे। देर शाम वापस लौटते समय उमरिया के पास सड़क पर अचानक आए सांड से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वीरेंद्र सड़क पर दूर जा गिरे और उनके हाथ में गंभीर फ्रैक्चर हो गया।हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर में अभी शादी की खुश...