शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- मीरानपुर कटरा। सांड से टकराकर गिरे बाईक सवार ग्रामीण को तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को उपचार के लिए बरेली भेजा गया है। गांव शाहपुर खितौआ निवासी बुधपाल शाम बाईक पर गांव लौट रहे थे। हुलास नगरा ओवरब्रिज पर बाईक सामने अचानक आये सांड से टकरा गई। बाईक समेत ग्रामीण सड़क पर गिरा। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने ग्रामीण को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को तत्काल उपचार के लिए बरेली भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.