बस्ती, दिसम्बर 23 -- बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के कुसौरा बाजार के पास बेलवाडाड़ गांव के समीप एक अर्टिगा कार सांड से टकरा गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कार में सवार सभी लोग कचेहरी से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वाहन बेलवाडाड़ गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक सड़क पर आपस में लड़ते हुए सांड आ गए। चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और अर्टिगा कार सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार में बैठे वीरेंद्र और विजय नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल लालगंज के परेवा के रहने वाले हैं. सूचना पर कलवारी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.