सांड ने सभासद के पिता पर किया हमला
बरेली, मई 10 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। मोहल्ला अंसारी निवासी सभासद अहसान अंसारी के 70 वर्षीय पिता नूर अहमद शुक्रवार की रात में नमाज अदा कर घर लौट रहे थे। रजा चौक के पास नूर अहमद पर सांड़ ने हमला कर दिया। नूर अहमद घायल हो गए। मोहल्ले वालों ने सांड़ को भगाया।परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। दो दिन पूर्व राजकुमार कश्यप पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया। वार्ड 14 के सभासद जाकिर हुसैन को भी सांड़ घायल कर चुका है। राजू कश्यप ने बताया कि सांड़ सात लोगों को घायल कर चुका है। यह भी पढ़ें- किराना दुकान में आग से पांच लाख का नुकसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.