बिजनौर, मार्च 11 -- नहटौर। पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रही महिला को गांव में ही निराश्रित गोवंश (सांड) ने उठाकर पटक दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मंगलवार की सायं को ग्राम कोकापुर निवासी विद्या पत्नी बाबूराम (55 वर्ष) अपने पशुओं के लिए चारा लेकर जंगल से लौट रही थी। गांव में ही घूम रहे निराश्रित गोवंश (सांड) ने महिला को उठाकर पटक दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए लाठी डंडे से भगाया गया। महिला को तत्काल नहटौर के आर्य हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत में सुधार बताया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि हिंसक हो चुके निराश्रित गोवंश की पहले भी ब्लॉक प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। निराश्रित गोवंश को नहीं पकड़ा गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को विवश होंगे।

हिंदी हिन्दुस्ता...