बुलंदशहर, मई 21 -- पहासू में आवारा गोवंशों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार सुबह बाइक पर घर से खेतों की ओर जा रहे व्यक्ति को खुर्जा रोड स्थित आशीर्वाद मंडप के पास सांड ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सुंदर सिंह तौमर (55 वर्ष)बुरी तरह घायल हो गए। आस पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से गम्भीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। पहासू में सांडों के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं,लेकिन नगर पंचायत प्रशासन और अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। यह भी पढ़ें- सांड के हमले में बाइक सवार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...