अमरोहा, जुलाई 1 -- खेत पर गए वृद्ध किसान को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में कोहराम मचा है। पखवाड़े के भीतर सांड के हमले में दूसरी मौत से ग्रामीणों में रोष है। सांड पकड़वाने की गुहार लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ निवासी 65 वर्षीय खेमचंद सिंह पुत्र रूसी सिंह सैनी मंगलवार सुबह दीपपुर गेट के नजदीक स्थित अपने खेत पर गए थे। दोपहर तक भी वह घर नहीं लौटे तो उनका बेटा रमेश खेत पर पहुंचा। देखा तो पिता के कपड़े मिट्टी से सने हुए थे। वह बेहोश हालत में पड़े हुए थे। उनके शरीर पर जगह-जगह सींग से रगड़ने के निशान थे। आनन-फानन में वह पिता खेमचंद को सीएचसी लाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ.ध्रुवेंद...