मेरठ, जून 27 -- बहसूमा थाना क्षेत्र के ग्राम समसपुर में शुक्रवार रात सांड करीब 20 फीट गहरे कुएं में गिर गया। सूचना मिलने पर बहसूमा पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया। शुक्रवार रात करीब आठ बजे सांड के कुएं में गिरने के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की सूचना बहसूमा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार एवं उपनिरीक्षक नागेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुएं की चौड़ाई करीब साढ़े चार फीट होने के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाई आई। पुलिस ने तत्काल क्रेन मंगवाकर रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने क्रेन की सहायता से सांड को सुरक्षित बाहर निकाल...