जौनपुर, मई 2 -- बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के पहितियापुर गांव में एक हमलावर सांड के शनिवार की सुबह एक वृद्ध पर हमला कर घायल कर दिया। उक्त गांव निवासी 85 वर्षीय इंद्रदेव दुबे सुबह अपने घर से पांच सौ मीटर दूर पम्पिंग सेट के पास गए थे। इसी बीच अचानक पहुंचा सांड उनके ऊपर हमला कर दिया। जब तक आस पास के लोग पहुंचते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार हेतु सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके पूर्व शुक्रवार की देर शाम इसी गांव के अनिल गौतम को भी सांड ने मारकर घायल कर दिया था। सांड के हमलावर होने से ग्रामीण भयभीत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...