मेरठ, मार्च 13 -- हस्तिनापुर नगर की मनोहरपुर कॉलोनी में सांड के हमले में घायल आठवीं कक्षा के छात्र की मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में बेसहारा गोवंशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आवारा पशुओं के चलते किसान अपनी फसलों को लेकर परेशान हैं, वहीं सड़क पर भी इनके हमले से राहगीर चोटिल हो रहे हैं। गत शनिवार शाम 13 वर्षीय शगुन पुत्र बालेश्वर दूध लेने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गली के बाहर निकला तो सामने से आए सांड ने शगुन को उठाकर पटक दिया। गोवंश के हमले में शगुन के सिर में गंभीर चोट लगने से अचेत हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए और ऑपरेशन कराया। परंतु परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण निजी अस्पताल का खर्च वहन नहीं कर सके और घायल बेटे को मेडिकल अस्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.