हरदोई, अप्रैल 18 -- सांडी। अन्ना पशुओं के हमले का सिलसिला जारी है। थानाक्षेत्र के ढूढपुर गांव में गोशाला में तैनात एक केयरटेकर की सांड़ के हमले से मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव गोशाला परिसर में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिला। ढूढ़पुर निवासी 55 वर्षीय रामकुमार गांव के बाहर स्थित गोशाला में केयरटेकर थे। शुक्रवार देर शाम गोशाला के पास नरेश सिंह के खेत के करीब दो सांड़ लड़ रहे थे। रामकुमार नशे में उन्हें भगाने पहुंचा। तभी एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया और उसे कई बार जमीन पर पटक दिया। घटना के दौरान वहां मौजूद दिन की ड्यूटी करने वाले रजनीश ने दौड़कर किसी तरह सांड़ों को खदेड़ा। यह भी पढ़ें- सांड़ के हमले से केयर टेकर की मौत सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान चन्द्रिका प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया हमले के बाद अंदरूनी चोटों से घायल होने के ...