उन्नाव, मई 20 -- गंजमुरादाबाद। नगर में बेसहारा गोवंश की समस्या लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनती जा रही है। मंगलवार सुबह मोहल्ला पड़ियाना में एक उग्र सांड के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सुमन जोशी सुबह अपने दरवाजे पर बंधी गाय को चारा डाल रही थीं। इसी दौरान एक बेसहारा सांड़ वहां पहुंच गया और नाद में रखा चारा खाने लगा। महिला द्वारा उसे भगाने का प्रयास करने पर सांड़ उग्र हो गया और हमला कर दिया। हमले में महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद हालत स्थिर बताई। यह भी पढ़ें- गली में बैठे छुट्टा गोवंश ने स्कूल जाने से रोके बच्चे घटना के बाद लोगों में बेसहारा गोवंश को लेकर नाराजगी देखी गई। यह भी पढ़ें- गोपेश्वर में गु...