सांड के हमले में बाइक सवार घायल
बुलंदशहर, मई 21 -- बुलंदशहर । पहासू में आवारा गोवंशों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार सुबह बाइक पर घर से खेतों की ओर जा रहे व्यक्ति को खुर्ज़ा रोड स्थित आशीर्वाद मंडप के पास सांड ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सुंदर सिंह तोमर (55 वर्ष ) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके आस पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां से गम्भीर हालत में मेरठ रैफर कर दिया। पहासू में सांडों के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं,लेकिन नगर पंचायत प्रशासन तथा जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- सांड के हमले में बाइक सवार घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.