बागपत, जून 21 -- बागपत। भैडापुर गांव में खेत से घर लौट रहे एक बुजुर्ग किसान पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान की उपचार के दौरान दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार भैडापुर निवासी 70 वर्षीय उदयवीर पुत्र महाराज सिंह शनिवार शाम करीब सात बजे खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया और टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। किसान की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार सुबह ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण पी...