मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गेहूं की फसल में घुसे सांड को भगाने के प्रयास में एक किसान पर हमला कर घायल कर दिया जबकि दूसरे ने भाग कर जान बचाई। घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस्लामाबाद भूड निवासी सोनू कुमार के बुआडा के जंगल में खेत है जिसमें उसने गेहूं की फसल को बोया हुआ है। रविवार की शाम को ग्रामीण ने सोनू को उसके गेहूं की फसल में सांड के घुसने की जानकारी दी। सूचना पर सोनू अपने दोस्त राजेश के साथ खेत पर गया। गेहूं में घुसे आवारा सांड को भगाने का प्रयास किया तो सांड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में किसान घायल हो गया। सोनू पर हुए हमले के दौरान उसके दोस्त राजेश ने खेत से भाग कर जान बचाई है। घायल सोनू का उपचार अस्पताल में कराया गया है। बता दे कि इन दिनों किसानों के खेतों में आवारा पशुओं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.