मेरठ, फरवरी 21 -- सरधना। तहसील सरधना के डाहर गांव में इस समय आवारा सांड का आतंक छाया हुआ है। आरोप है कि सांड काफी खूंखार हो चुका है जो आए दिन किसी न किसी को टक्कर मारकर घायल कर रहा है। ग्राम प्रधान ने शुक्रवार को एसडीएम को एक प्रार्थना पत्र देकर सांड को पकड़वाने की मांग की है। ग्राम प्रधान हरवति देवी ने बताया कि गांव में एक आवारा सांड घूम रहा है। वह मौका मिलते ही किसी पर भी हमला कर देता है। अब तक कई लोग सांड के हमले में घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों में दहशत है। ग्राम प्रधान ने एसडीएम से विशेष टीम के माध्यम से तत्काल सांड को पकड़वाकर कहीं और छुड़वाने की मांग की है। इस मौके पर संदीप कुमार, पवन कुमार, जीत सिंह, संजीव, दीपक कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.