संभल, मार्च 7 -- थाना क्षेत्र के गांव गंगुर्रा में आवारा सांड की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत के मामले में प्रशासन ने परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। नायब तहसीलदार ने कहा कि परिवार की ओर से दावा किए जाने के बाद सरकारी नियमों के तहत मुआवजा दिलाने में पूरा सहयोग किया जाएगा। बताया जाता है कि गुरुवार शाम गंगुर्रा गांव निवासी किशनपाल उर्फ पेठा (20) अपने खेत पर गया था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के चाचा तिलक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सांड की टक्कर से युवक की मौत हुई है और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की चार पसलियां टूटी होने की पुष्टि हुई है। वहीं इस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.