बागपत, मार्च 17 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के नवादा गांव में खेतों पर जा रहे किसान को आवारा सांड ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मंगलवार को उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। क्षेत्र के नवादा गांव निवासी 70 वर्षीय किसान विजय सिंह पांच दिन पहले अपने खेतों पर जा रहा था। तभी रास्ते में एक आवारा सांड आ गया था और उसने किसान को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया था। परिजनों ने घायल किसान को उपचार के लिए मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान किसान विजय सिंह की मौत हो गई। किसान की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.