घाटशिला, फरवरी 5 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत सांड्रा क्लब भवन में पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह के अवसर पर वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुई। बताया गया कि 14 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक मनाए जा रहे पशुपालन और पशु कल्याण जागरूकता माह के तहत गुरुवार को एक वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम के तहत आए हुए लोगों को पशुओं की बेहतर देखभाल, पोषण, स्वास्थ्य और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालन प्रथाओं में सुधार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना और पशु कल्याण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है। वर्चुअल सत्र में पशुपालकों के लिए उन्नत नस्ल, चारा प्रबंधन और सरकारी योजनाओं (जैसे केसीसी) पर चर्चा की गई। केंद्रीय पशुपालन और डेयरी विभाग के सहयोग से, विभिन्न राज्यों में...