सांडों की लड़ाई से अलीगढ़ मार्ग पर प्रभावित हुआ यातायात
अमरोहा, मई 21 -- बुधवार रात अलीगढ़ मार्ग पर दो सांडों की लड़ाई से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। बताया जा रहा है कि सांड लड़ते हुए क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में सड़क पर आ गए। करीब 15 मिनट तक मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन ठप रहा। कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से सांडों को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीण नुसरत अली का कहना है कि सड़क पर घूमते छुट्टा पशुओं की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई बार पशु लड़ते हुए सड़क पर आ जाते हैं, जिससे यातायात ठप हो जाता है। गांव निवासी छुन्नन अल्वी का कहना है कि छुट्टा पशु कई बार लोगों पर हमला बोलकर घायल कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- गोवंशों की लड़ाई में पलटी कार, बचे सवार ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला में संरक्षित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.