सांडी-श्रीमऊ मार्ग पर गंभीरी नदी का पानी आने से नावों से आवागमन शुरू
हरदोई, सितम्बर 8 -- हरपालपुर। कटियारी क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गंगा नदी खतरे के निशान के आसपास बह रही है। रामगंगा और उसकी सहायक गंभीरी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दर्जनों गांव बाढ के पानी से घिर गए हैं। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है, जिससे लोगों को नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। नदियों के इस उफान ने कई स्कूलों को भी अपनी चपेट में ले लिया है।बाढ़ के कारण सांडी और हरपालपुर विकासखंड के आदनिया, अलीशेरपुरवा, बरगदापुरवा, दुलारपुरवा, खजुरियापुरवा, चंद्रमपुर, पतारपुरवा, प्रतिपालपुर, अर्जुनपुर, सांई, कूड़ा नगरिया, ककराही और बारामऊ सहित दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं। यह भी पढ़ें- श्रीमऊ के पास हादसे की आशंका में बेरिकेडिंग कर आवागमन किया बंद सांडी-श्रीमऊ मार्ग पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.