सांडी में सपा नेताओं का प्रदर्शन, जताई नाराजगी
हरदोई, जुलाई 23 -- सांडी। क्षेत्र में गुरुवार को सपा ने ने पुलिस पर हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नीट पेपर लीक मामले और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के लखनऊ कूच के आह्वान के मद्देनजर पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। इसी बीच बिलग्राम हाईवे स्थित मुरौली कठेरियान गांव में सपा नेता सतेन्द्र सिंह पानू के ट्रैक्टर शोरूम पर कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। सपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें घरों और कार्यालयों तक सीमित रखने का प्रयास किया। वहीं, हरपालपुर रोड स्थित अपने कार्यालय पर पुलिस बल की तैनाती से नाराज पूर्व प्रमुख जगमोहन राजपूत ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार के निर्देश पर पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट जैसा माहौल बना दिया। यह भी पढ़ें- वेस्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.