सांडी में बाईपास बनने की उम्मीद जागी, प्रस्ताव पर मंथन शुरू
हरदोई, सितम्बर 4 -- हरदोई। सांडी कसबे में प्रस्तावित करीब आठ किमी लंबा बाईपास बनने के लिए शासन से सकारात्मक संकेत मिले हैं। आला हाकिमों के फरमान के बाद प्रस्ताव की छानबीन तेज हो गई है। उम्मीद है कि इसी वर्ष के अंत तक भेजे गए प्रस्ताव को वित्त कमेटी के पास वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेज दिया जाएगा। सांडी के भाजपा विधायक प्रभाष कुमार और भाजपा के सांसद जय प्रकाश रावत ने सांडी कसबे में बाईपास निर्माण कराए जाने के लिए मांग उठाई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के स्थानीय अधिकारियों के साथ ही शासन स्तर पर भी लिखापढ़ी कर चुके हैं। इसी वर्ष लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक की ओर से सर्वे कराया गया। कई महीने की मशक्क के बाद अभियंताओं ने करीब आठ किमी लंबा बाईपास बनाने में करीब 75 से 80 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान लगाया है। बाईपास बनाने के लिए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.