हरदोई, फरवरी 20 -- सांडी। क्षेत्र के गांव चचरापुर निवासी रवी मेहनत-मजदूरी कर अपने दो बच्चों और परिवार का भरण-पोषण करता था। भाई रोहित ने बताया कि आठ फरवरी को रवी रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहा था। थाना टड़ियावां क्षेत्र के सिकरोहरी पुल के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया था। परिजनों ने उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ रेफर किया गया। वहां इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया था। बुधवार शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। एसआई सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.