हरदोई, अप्रैल 25 -- सांडी। अंटवा गांव में जमीन की नापजोख के दौरान हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। शांति भंग की आशंका में दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गांव अंटवा के पुरवा में लेखपाल मेराज अहमद ने ग्राम प्रधान मुलायम की मौजूदगी में सुखदेव की जमीन की नापजोख की थी। इसी दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। मारपीट व पत्थरबाजी की घटना हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- लेखपाल और प्रधान की मौजूदगी में मारपीट में युवक जख्मी, मुकदमा एक पक्ष से सुखदेव के पुत्र आलोक ने ग्राम प्रधान मुलायम, उनके पुत्र उमाकांत समेत अन्य लोगों पर जमीन कब्जाने, मारपीट और पत्थरबाजी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.