सांडी में पुरानी पीएचसी पर एक सप्ताह में शुरू होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
हरदोई, मई 13 -- सांडी, संवाददाता। कस्बा स्थित पुरानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य पूरा होने के बाद अब यहां जल्द ही स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से बंद पड़े इस भवन को अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में संचालित किए जाने की योजना है। हालांकि भवन तैयार होने के करीब पांच माह बाद भी स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर और आवश्यक स्टाफ की तैनाती नहीं कर सका था, जिससे उद्घाटन की योजना अधर में लटक गई थी। नगर पालिका परिषद ने करीब पांच लाख रुपये खर्च कर जर्जर हो चुके भवन की मरम्मत कराई है। अराजक तत्वों के कारण क्षतिग्रस्त हो चुके इस भवन को नए सिरे से तैयार कर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि नए वर्ष से यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो जाएंगी, लेकिन डॉक्टर की तैनाती न होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.