हरदोई, अप्रैल 1 -- सांडी। बघराई गांव में बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नाना की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव बघराई निवासी उत्तम की शादी करीब तीन साल पहले बिलग्राम के बढ़नापुर निवासी रामसागर की बेटी अर्चना से हुई थी । सवा साल पहले दोनों से एक बेटा पैदा हुआ। इसी दौरान दोनों में अनबन हो गई। पंचायत में लेनदेन के बाद नाराज अर्चना बेटे को ससुराल में छोड़कर मायके चली गई। उत्तम ने बीते साल 18 फरवरी को बघराई जंगल में फांसी लगा ली। दादा शिवप्रताप और दादी पुष्पा मासूम पोते का पालन करने लगे। अर्चना ने कोर्ट में उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न में केस कर दिया। बुधवार को मासूम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बीमारी से मौत का हवाला देकर परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए शव को गर्रा नदी के छितरामऊ घाट पहुंचाया। नाना रामसागर...