हरदोई, फरवरी 28 -- सांडी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चेयरमैन रामजी गुप्त ने इन्द्रा गैस सर्विस के मैनेजर वासिफ अंसारी के साथ निशुल्क फ्री गैस कनेक्शन का वितरण कार्यालय नगर पालिका परिसर में किया। इस अवसर 10 लाभार्थियों को त्योहार के अवसर पर लाभान्वित किया। सौगात पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर पालिका सभासद आफताब, शीबू खान, संजू शुक्ल, निधीश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...